अगले 2 दिनों तक चीन के तियानजिन पर रहेंगी दुनिया की नजरें, होगी पीएम मोदी-जिनपिंग और पुतिन की मुलाकातें

प्रधानमंत्री मोदी को चीन में कदम रखे हुए सात साल हो चुके हैं। 2018 में उनकी वुहान यात्रा, डोकलाम गतिरोध की पृष्ठभूमि में हुई थी। इस बार परिस्थितियां अलग हैं।

चीन का बंदरगाह शहर तियानजिन अगले दो दिनों तक दुनिया भर की नजरों का केंद्र रहेगा क्योंकि यहाँ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है, और सबसे अहम बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें होंगी। यह शिखर सम्मेलन और मोदी-शी-पुतिन वार्ता भारत के लिए अहम हैं, क्योंकि यह मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बीच रही है जिससे अमेरिका के साथ भारत के संबंध खराब हो गए हैं।

Jinping Modi

मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर दुनिया की नजरें (AP)

7 साल बाद चीन पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी को चीन में कदम रखे हुए सात साल हो चुके हैं। 2018 में उनकी वुहान यात्रा, डोकलाम गतिरोध की पृष्ठभूमि में हुई थी। इस बार परिस्थितियां अलग हैं। भारत और चीन ट्रंप की व्यापार नीतियों से उत्पन्न वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल के मद्देनजर संबंधों को फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति SCO शिखर सम्मेलन से इतर दो द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। अगले दिन, वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करेंगे।

End of Feed