खास है PM मोदी की यह श्रीलंका यात्रा, राष्ट्रपति के रूप में पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की मेजबानी कर रहे हैं अनुरा, कई क्षेत्रों में होंगे अहम समझौते

PM Modi Srilanka Visit: विदेश मंत्रालय ने पीएम के कोलंबो पहुंचने और उनके स्वागत की तस्वीरें और वीडियो X पर पोस्ट किए। हवाई अड्डे पर पीएम का विशेष स्वागत करने के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर सहित पांच शीर्ष मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।

PM Modi Srilanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड का अपना दौरा पूरा करने के बाद शुक्रवार शाम पड़ोसी देश श्रीलंका पहुंचे। पीएम यहां तीन दिन रुकेंगे। इस दौरान वह श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बैठक करने के अलावा कई अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी का यह श्रीलंका दौरा दोनों देशों के रिश्तों को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। यह इस मायने में भी खास है क्योंकि राष्ट्रपति बनने के बाद अनुरा पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की मेजबानी कर रहे हैं। शनिवार को ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय एवं शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी। बताया जा रहा है कि दोनों देश ऊर्जा, रक्षा, डिजिटलीकरण सहित कई क्षेत्रों में बड़े समझौते कर सकते हैं।

PM modi srilanka

श्रीलंका दोरे पर प्रधानमंत्री मोदी।

हवाई अड्डे से लेकर होटल तक गर्मजोशी से स्वागत

कोलंबो पहुंचने पर पीएम मोदी का हवाई अड्डे से लेकर होटल तक गर्मजोशी से स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय के लोगों और उनके स्वागत को देख पीएम मोदी अभिभूत हो उठे। विदेश मंत्रालय ने पीएम के कोलंबो पहुंचने और उनके स्वागत की तस्वीरें और वीडियो X पर पोस्ट किए। हवाई अड्डे पर पीएम का विशेष स्वागत करने के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर सहित पांच शीर्ष मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। बैठक के बाद भारत और श्रीलंका द्वारा लगभग 10 क्षेत्रों को लेकर सहमति व्यक्त किये जाने की उम्मीद है, जिनमें रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है।

End of Feed