VIDEO: PM मोदी को श्रीलंका में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, कोलंबो में हुआ भव्य स्वागत

PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को कोलंबो पहुंचे। पीएम मोदी का कोलंबो में भव्य स्वागत हुआ, जबकि शनिवार सुबह पीएम मोदी को कोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को कोलंबो पहुंचे। पीएम मोदी का कोलंबो में भव्य स्वागत हुआ, जबकि शनिवार सुबह पीएम मोदी को कोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने कोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर हुए आधिकारिक कार्यक्रम का वीडियो जारी किया।

PM Modi Sri lanka Visit

पीएम मोदी का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा

5 मंत्रियों ने की आगवानी

पीएम मोदी की आगवानी के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर सहित पांच शीर्ष मंत्री शुक्रवार की शाम एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री बैंकाक की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद श्रीलंका की राजधानी पहुंचे। बैंकाक में उन्होंने बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

End of Feed