इजराइल से तनातनी के बीच ईरान के राष्ट्रपति से पीएम मोदी की हुई मुलाकात, जानिए किन बातों पर हुई चर्चा

ईरान और इजराइल के बीच जंग जैसे आसार बन रहे हैं। ईरान, इजराइल पर मिसाइलों से हमला बोल चुका है। भारत, दोनों ही देशों का एक अच्छा दोस्त है, इसलिए ईरानी राष्ट्रपति की पीएम मोदी से मुलाकात अहम मानी जा रही है।

इजराइल से तनातनी के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पीएम मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ब्रिक्स सम्मेलन से पहले हुई है, दोनों नेता ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के कजान शहर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई। जुलाई में चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति बने पेजेशकियन और मोदी के बीच यह पहली मुलाकात है।

pm modi iran president.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से पीएम मोदी की हुई मुलाकात (फोटो- @narendramodi)

End of Feed