पीएम मोदी ने की US राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक, एलन मस्क संग भी की मुलाकात, रामास्वामी भी पहुंचे

इस बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी एलन मस्क से भी मुलाकात कर रहे हैं।

PM Modi Meeting with US NSA: प्रधानमंत्री मोदी ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की और ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद अब पीएम मोदी ने एलन मस्क से भी मुलाकात की।

Modi in USA

पीएम मोदी की यूएस एनएसए से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के साथ सार्थक बैठक हुई और दोनों ने रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा क्षेत्रों पर चर्चा की, जो भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, एनएसए माइकल वाल्ट्ज के साथ एक सार्थक बैठक हुई। वह हमेशा से भारत के अच्छे मित्र रहे हैं।

End of Feed