PM Modi in Laos: लाओस में भारतीय समुदाय ने किया PM मोदी का जोरदार स्वागत, उपहार लेकर पहुंचे थे लोग

PM Narendra Modi in Laos : हाथों पर तिरंगा थामे लोग गर्मजोशी से पीएम का स्वागत करते नजर आए। प्रधानमंत्री के लिए कुछ लोग उपहार लेकर पहुंचे थे। कइयों ने पीएम का ऑट्रग्रॉफ लिया। पीएम बच्चों के बीच गए और उनसे बात की। पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर लाओस पहुंचे हैं। इन दो सम्मेलनों में शिरकत करने के अलावा वह राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

PM Narendra Modi in Laos : आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लाओस पहुंचे। लाओस की राजधानी विएंतियाने पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए विएंतियाने के होटल डबल ट्री के परिसर में बड़ी संख्या में भारतीय लोग पहले से मौजूद थे। हाथों पर तिरंगा थामे लोग गर्मजोशी से पीएम का स्वागत करते नजर आए। प्रधानमंत्री के लिए कुछ लोग उपहार लेकर पहुंचे थे। कइयों ने पीएम का ऑट्रग्रॉफ लिया। पीएम बच्चों के बीच गए और उनसे बात की। पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर लाओस पहुंचे हैं। इन दो सम्मेलनों में शिरकत करने के अलावा वह राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। आसियान और पूर्वी एशिया के देशों के साथ भारत के कई करार और समझौते हो सकते हैं।

PM Laos visit

विएंतियाने के एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

‘आसियान’ का वर्तमान अध्यक्ष लाओस

लाओस दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन ‘आसियान’ का वर्तमान अध्यक्ष है। लाओस रवाना होने से पहले जारी एक बयान में मोदी ने कहा कि भारत इस साल ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का दशक पूरा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं आसियान नेताओं के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करूंगा और हमारे सहयोग की भविष्य की दिशा तय करूंगा।’उन्होंने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा। मोदी ने कहा कि लाओस जनवादी लोकतान्त्रिक गणराज्य (लाओ पीडीआर) समेत क्षेत्र के साथ भारत के करीबी, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं जो बौद्ध धर्म और रामायण की साझा विरासत से समृद्ध हैं।

End of Feed