चीन की नापाक हरकतों का पेंटागन ने जारी किया VIDEO, बताया- अत्यधिक चिंताजनक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 07:59 AM IST

पिछले दो वर्षों में चीनी विमानों ने कई बार अमेरिकी युद्धक विमानों के रास्ते में बाधा डाली। चीन 180 से अधिक बार ऐसी हरकतें कर चुका है। अब इसका वीडियो फुटेज जारी किया।

पेंटागन ने पिछले दो वर्षों में चीनी विमानों द्वारा अमेरिकी युद्धक विमानों के 180 से अधिक अवरोधों में से कुछ के फुटेज जारी किए हैं। जो पिछले दशक की कुल संख्या से अधिक है। यह चीन की मनोवृति का हिस्सा है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने इसे चिंताजनक बताया। ये तस्वीरें और वीडियो पेंटागन द्वारा चीन की सैन्य शक्ति और इंडो-पैसिफिक में भागीदारों के लिए उत्पन्न होने वाले सुरक्षा खतरों पर जल्द ही जारी होने वाली वार्षिक रिपोर्ट से पहले जारी किए गए थे। पेंटागन ने वर्षों से खुद को ताइवान पर चीन के साथ संभावित संघर्ष के लिए तैयार रखने की कोशिश की है जबकि अब वह चल रहे दो युद्धों में यूरोप में यूक्रेन और मध्य पूर्व में इजराइल का समर्थन कर रहा है।

End of Feed