फ्रांस में हिंसक दंगों के बाद पेरिस के दो इलाकों में नाइट कर्फ्यू लागू, राष्ट्रपति मैक्रों ने गृह मंत्री का इस्तीफा ठुकराया

फ्रांस में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और लूटपाट के बाद पेरिस के प्लास दे ला रिपब्लिक और लेस हाल इलाके में सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया। वहीं, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गृह मंत्री का इस्तीफा ठुकरा दिया।

फ्रांस में महंगाई, स्कूलों की खराब स्थिति और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पेरिस पुलिस ने सोमवार रात राजधानी के दो इलाकों में कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया। इसका उद्देश्य लोगों और संपत्तियों को हिंसा व लूटपाट से बचाना है। देशभर में हुई हिंसा के दौरान कम से कम 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

France protests

फ्रांस में हिंसा के बाद पेरिस के दो इलाकों में रात का कर्फ्यू

पुलिस के आदेश के मुताबिक, पेरिस के प्लास दे ला रिपब्लिक और शॉपिंग इलाके लेस हाल में सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान इन इलाकों में प्रवेश करने या वहां मौजूद रहने पर रोक होगी। प्लास दे ला रिपब्लिक में शनिवार को हिंसा हुई थी, जबकि लेस हाल में दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने सोमवार रात 8 बजे से सभाओं और प्रदर्शनों पर भी प्रतिबंध लगाया।

End of Feed