आतंकवाद को लेकर राहुल ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, चीन और बांग्लादेश के मुद्दे पर कही ये बात

वाशिंगटन डीसी में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने से दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। राहुल ने चीन-बांग्लादेश पर भी अपनी राय रखी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आतंकवाद को लेकर राहुल गांधी ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी,
  • कहा-पाकिस्तान का भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना मंजूर नहीं
  • चीन और बांग्लादेश के मुद्दे पर भी राहुल ने रखी अपनी बात

Rahul on India-Pak Relations: अमेरिका की यात्रा पर गए राहुल गांधी यहां भारतीय राजनीति से लेकर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों जैसे विषयों पर लगातार सवालों का जवाब दे रहे हैं। वाशिंगटन डीसी में मौजूदा राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर भी अपनी बात रखी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने से दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है। हम यह स्वीकार नहीं करेंगे कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक वे ऐसा करते रहेंगे, समस्याएं बनी रहेंगी।

Rahul in USA

अमेरिका के दौरे पर राहुल

बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों को लेकर चिंताएं

वहीं, बांग्लादेश के मुद्दे पर भी राहुल ने अपनी बात रखी। राहुल ने कहा, बांग्लादेश के साथ हमारा पुराना रिश्ता है... मुझे लगता है कि बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों को लेकर भारत में चिंताएं हैं और हम उनमें से कुछ चिंताओं को साझा करते हैं। हालांकि मुझे विश्वास है कि बांग्लादेश में चीजें स्थिर हो जाएंगी और हम वर्तमान सरकार या किसी अन्य सरकार के साथ संबंध बनाने में सक्षम होंगे।

End of Feed