पाकिस्तान की किस्मत खराब या क्या? बाजीगर बनने चले शहबाज शरीफ के एडिट पोस्ट ने कराई फजीहत, सुलझा रहे थे US-ईरान युद्ध

Iran-US Ceasefire: पाकिस्तान का जो एक सामान्य कूटनीतिक संदेश होना चाहिए था, वह जल्द ही विवादों में घिर गया, यह तब हुआ जब यूजर्स ने पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में कुछ अजीब देखा, वह था 'ड्राफ्ट'

Pakistan PM Draft Post: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है। न सिर्फ उस पोस्ट में क्या था इसके लिए बल्कि असली चर्चा तो इस बात की है कि वो पोस्ट खुद पीएम शरीफ ने किया भी है या अमेरिका ने जैसा लिखकर दिया, वैसा उन्होंने पोस्ट कर दिया। दरअसल, ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच सीजफायर हो गया है और युद्ध रोकने के लिए पाकिस्तान बीच में बातचीत कराने की कोशिश कर रहा था और वह बहुत खुश होगा कि दुनिया में उसका नाम बढ़ेगा, लेकिन अब पीएम शरीफ के पोस्ट ने ऐसी पोल खोली कि, उससे शक होने लगा है कि क्या पाकिस्तान सच में अपनी मर्जी का मालिक है या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कठपुतली? हो सकता है कि पाकिस्तान की किस्मत भी खराब हो और पोस्ट डालते हुए गलती हो गई हो लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों के मीम्स बनने शुरू हो गए हैं कि पाकिस्तान के पीएम ने अमेरिका की तरफ से उन्हें दिए गए मैसेज को कॉपी पेस्ट कर दिया और कॉपी पेस्ट में ही गलती सामने आ गई, जिसे बाद में पाकिस्तान ने तुरंत सुधारा। क्या है मामला? जानते हैं

पाकिस्तान की किस्मत खराब या क्या? बाजीगर बनने चले शहबाज शरीफ ने करा ली थू-थू, US-ईरान सीजफायर पर किया ऐसा पोस्ट

पाकिस्तान की किस्मत खराब या क्या? बाजीगर बनने चले शहबाज शरीफ ने करा ली थू-थू, US-ईरान सीजफायर पर किया ऐसा पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर शहबाज शरीफ के पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की गई थी कि वे ईरान को दी गई समय सीमा को बढ़ा दें और कूटनीति को और समय दें। उन्होंने ईरान से भी अपील की कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दे। हालांकि, जो एक सामान्य कूटनीतिक संदेश होना चाहिए था, वह जल्द ही विवादों में घिर गया, यह तब हुआ जब यूजर्स ने पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में कुछ अजीब देखा, वह था 'ड्राफ्ट – X पर पाकिस्तान के PM का संदेश।'

End of Feed