इंडियन नेवी का डर सताया, पाकिस्तान ने एंटी शिप मिसाइल का परीक्षण किया, कहा- लंबी दूरी तक भेद सकेगी

Pakistani navy successfully test fired anti-ship missile: मिसाइल पिछले सिस्टम्स के मुकाबले कहीं अधिक उन्नत है। इसमें एक 'एडवांस्ड गाइडेंस पैकेज' और बेहतर 'मैन्यूवरेबिलिटी' (दांव-पेच की क्षमता) है, जिसे 'खतरों से बचने, बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढलने और पूरी सटीकता व मारक क्षमता के साथ लक्ष्य को भेदने' के लिए डिजाइन किया गया है।

Pakistan Navy: पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को बताया कि नौसेना ने स्वदेश में विकसित एक नई, जहाज से दागी जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। एक बयान में सेना ने कहा कि एक 'लाइव फायरिंग' अभ्यास के दौरान मिसाइल ने 'तेज गति से और लंबी दूरी से अपने लक्ष्य को सटीक रूप से भेदा।' इस अभ्यास को नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ ने और इस कार्यक्रम से जुड़े वैज्ञानिकों व इंजीनियरों के साथ मिलकर देखा।

इंडियन नेवी का डर सताया, पाकिस्तान ने एंटी शिप मिसाइल का परीक्षण किया, कहा- लंबी दूरी तक भेद सकेगी

इंडियन नेवी का डर सताया, पाकिस्तान ने एंटी शिप मिसाइल का परीक्षण किया, कहा- लंबी दूरी तक भेद सकेगी (प्रकितात्मक फोटो)

बयान में कहा गया है कि यह मिसाइल पिछले सिस्टम्स के मुकाबले कहीं अधिक उन्नत है। इसमें एक 'एडवांस्ड गाइडेंस पैकेज' और बेहतर 'मैन्यूवरेबिलिटी' (दांव-पेच की क्षमता) है, जिसे 'खतरों से बचने, बदलती परिस्थितियों के अनुसार ढलने और पूरी सटीकता व मारक क्षमता के साथ लक्ष्य को भेदने' के लिए डिजाइन किया गया है। सेना ने इस प्रक्षेपण को देश की 'सटीक-हमला क्षमता' (precision-strike capability) का एक प्रदर्शन बताया।

End of Feed