'मैं नरक झेल रही थी...' दरिंदे पिता को बेटी ने मारी गोली, तीन महीने से कर रहा था बलात्कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 11:50 AM IST

Pakistan News: 14 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसका पिता पिछले तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले की जांच कर रहे सोहेल काजमी ने कहा, लड़की ने बताया कि वह नरक जैसी स्थिति से गुजर रही थी।

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं। यहां एक पिता तीन महीने से अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। शनिवार को कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले पिता की बेटी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rape case

नाबालिक ने बलात्कार के आरोपी पिता को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, घटना लाहौर शहर के गुज्जरपुरा इलाके से सामने आई है। यहां, 14 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उसका पिता पिछले तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले की जांच कर रहे सोहेल काजमी ने कहा, लड़की ने बताया कि वह नरक जैसी स्थिति से गुजर रही थी, जिसके बाद उसने अपने बलात्कारी पिता को मारने का फैसला किया।

End of Feed