ईरान युद्ध में मध्यस्थता का 'इनाम'?, कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी $10 अरब की मदद, ट्रेजरी से गुहार

Pakistan Exchange Stabilization Facility: अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाकर अपनी कूटनीतिक स्थिति मजबूत करने वाले पाकिस्तान ने अब वाशिंगटन से वित्तीय लाभ उठाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

Pakistan Seeks 10 Billion US Dollars: गंभीर आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा भंडार की किल्लत से जूझ रहे पाकिस्तान ने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन से 10 अरब डॉलर की विशाल 'बायलैटरल एक्सचेंज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट फैसिलिटी' प्रदान करने की औपचारिक मांग की है।

ईरान युद्ध में मध्यस्थता का 'इनाम'?, कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी $10 अरब की मदद, ट्रेजरी से गुहार

ईरान युद्ध में मध्यस्थता का 'इनाम'?, कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी $10 अरब की मदद, ट्रेजरी से गुहार (AP)

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाकर अपनी कूटनीतिक स्थिति मजबूत करने वाले पाकिस्तान ने अब वाशिंगटन से वित्तीय लाभ उठाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने वाशिंगटन में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट से मुलाकात कर इस 5-वर्षीय वित्तीय पैकेज की मांग रखी है।

End of Feed