पाकिस्तान ने चीनियों को दिखा दिया ठेंगा! सरकार बोली- सभी चीनी नागरिकों को नहीं मिलेगी सुरक्षा, अपना करें प्रबंध

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 3, 2023, 08:48 PM IST

Pakistan: चीन देश के अशांत क्षेत्रों में काम करने वाले अपने नागरिकों को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालता रहा है। जुलाई 2021 में ऐसी ही एक बड़ी घटना में, खैबर पख्तूनख्वा के कोहिस्तान जिले में दसू जलविद्युत परियोजना कार्यस्थल पर चीनी कर्मियों को ले जा रही एक बस पर हुए आत्मघाती हमले में दस चीनी नागरिक मारे गए थे।

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब में सरकार ने देश में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच प्रांत में रहने वाले चीनी नागरिकों से कहा है कि वह उन सभी को सुरक्षा मुहैया नहीं कराएगी। इसके लिए उन्हें निजी सुरक्षा कंपनियों की सेवा लेनी चाहिए।

pakistan china taliban

पाकिस्तान तालिबान दे रहा है आतंकी हमलों को अंजाम (फोटो- एपी)

क्या बोली सरकार

पेशावर शहर के पुलिस लाइंस क्षेत्र में एक मस्जिद में हुए घातक आतंकी हमले के कुछ दिन बाद बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने यह निर्देश जारी किया। मस्जिद में हुए विस्फोट में 101 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी थे। निर्देश में कहा गया है- "पंजाब गृह विभाग ने प्रांत में रहने वाले या निजी कंपनियों के साथ काम करने वाले चीनी नागरिकों को उनकी सुरक्षा के लिए ए श्रेणी की निजी सुरक्षा कंपनियों की सेवा लेने का निर्देश दिया है।"

End of Feed