Pakistan Terror Attack: दहल उठा पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा! दो आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टैंक-वजीरिस्तान मार्ग पर पुलिस के बख्तरबंद वाहन को IED विस्फोट से निशाना बनाया गया, वहीं नौशेरा जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को अलग-अलग आतंकी हमलों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, टैंक-वजीरिस्तान मुख्य मार्ग पर मशाह जान बंगले के पास पुलिस के एक बख्तरबंद वाहन को लक्ष्य कर किए गए ’आईईडी’ विस्फोट में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

pakistan news (3)

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को अलग-अलग आतंकी हमलों में तीन पुलिसकर्मियों की मौत। AI IMAGE

अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां

एक अन्य घटना में नौशेरा जिले के खेशकी रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस कांस्टेबल पर गोलीबारी की जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी और मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमलों की निंदा की और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने मृत पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

End of Feed