Pakistan General Elections: नवाज की बढ़ी मुश्किलें; पाक नेटीजन का दावा, इमरान समर्थित निर्दलीय 154 सीटों पर आगे

Pakistan General Elections: पाकिस्तान के आम चुनावों में पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को कड़ी टक्कर देते हुए 47 सीटों पर आगे दिखाया गया है।

Pakistan General Elections: भारत के पड़ोस में स्थित पाकिस्तान में एक बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है। आम चुनावों के लिए वोटों की गिनती के बीच इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ 154 सीटों पर आगे चल रही है। एक पाकिस्तानी नागरिक, जिसने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक के उप निदेशक के रूप में कहा कि जारी वोटों की गिनती के बीच शुरुआती रुझान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा स्थापित पार्टी समर्थित निर्दलीय 150 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं। पोस्ट के अनुसार, पीटीआई समर्थित उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को कड़ी टक्कर देते हुए 47 सीटों पर आगे दिखाया गया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (एफ) 4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Imran Khan

पाकिस्तान आम चुनावों में नवाज को लग सकता है बड़ा झटका

अदियाला जेल में बंद हैं पूर्व पीएम इमरान खान

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान ने भी दावा किया कि उनकी पार्टी 150 से अधिक नेशनल असेंबली (एनए) सीटों पर आगे चल रही है। एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में, बैरिस्टर गोहर ने कहा कि पीटीआई आज की शानदार जीत के बाद केंद्र और खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) में सरकार बनाएगी। अभी भी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक माने जाने वाले इमरान वर्तमान में कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अदियाला जेल में बंद हैं।

End of Feed