Video: 'ये तो अल्लाह का आशीर्वाद है, घरों में पानी जमा कर लो'; बाढ़ से परेशान लोगों को PAK मंत्री ने दिया अद्भुत ज्ञान

एक तरफ जहां पाकिस्तान के लोग बाढ़ से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर वहां के रक्षा मंत्री ने लोगों को अजीबोगरीब ज्ञान दिया है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि लोग बाढ़ के पानी को अल्लाह का आशीर्वाद मानें और पानी को अपने घरों में जमा करें। ख्वाजा ने कहा कि पूरी दुनिया में पानी की कमी से हाहाकार मचा है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ का आना एक सुखद संयोग है। इसे आपदा नहीं, बल्कि अल्लाह की कृपा समझें।

Pakistan Flood: पाकिस्तान के कई प्रांत में बाढ़ ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है। बाढ़ की वजह से लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (khwaja Asif) ने बाढ़ को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

pakistan flood news

पाकिस्तान में आए बाढ़ पर PAK पीएम शहबाज शरीफ के मंत्री ने दिया अजीबोगरीब बयान।(फोटो साभार: पीटीआई)

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि लोग इसे अल्लाह का आशीर्वाद मानें और पानी को अपने घरों में जमा करें। ख्वाजा ने कहा कि पूरी दुनिया में पानी की कमी से हाहाकार मचा है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ का आना एक सुखद संयोग है। इसे आपदा नहीं, बल्कि अल्लाह की कृपा समझें।

End of Feed