पाकिस्तान: कराची एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 7 लोगों की झुलसकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2023, 04:00 PM IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कराची से लाहौर जा रही कराची-एक्सप्रेस के बिजनेस क्लास डिब्बे में आग लगी। तीन बच्चों और एक महिला समेत कम से कम 7 लोगों की झुलसकर मौत हो गई।

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग जाने से तीन बच्चों एवं एक महिला समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती रात कराची से लाहौर जा रही कराची एक्सप्रेस के बिजनेस क्लास डिब्बे में आग लगी।

fire in karachi express, fire in pakistani train, burning train

पाकिस्तान में यात्री ट्रेन में भीषण आग

रेलवे के प्रवक्ता मकसूद कुंडी ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिब्बे में आग कैसे लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद उस डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया। कुंडी ने कहा कि इस घटना में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला की भी जान चली गयी। रेल मंत्रालय ने इसकी उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

End of Feed