खत्म नहीं हो रहीं जेल में बंद इमरान खान की मुश्किलें, अब इस मामले में हुए गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 07:16 PM IST

Pakistan News: नौ मई, 2023 को इस्लामाबाद में भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इस दौरान रावलपिंडी में सेना मुख्यालय सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठान और सरकारी भवनों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई।

Pakistan News: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पिछले साल नौ मई को रावलपिंडी में सेना मुख्यालय पर हुए हमले से जुड़े एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की ये कार्रवाई सिफर (राजनयिक केबल लीक) मामले में उनका रिहाई आदेश जारी होने के तुरंत बाद की गई। रावलपिंडी में एक आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान को मंगलवार को नौ मई की हिंसा संबंधी मामलों में तलब किया था, जो पहले से ही सिफर और भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में बंद हैं।

Imran-Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

खान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए क्योंकि सुरक्षा चिंताओं के कारण उन्हें अडियाला जेल अधिकारियों द्वारा अदालत में पेश नहीं किया जा सका। एटीसी के न्यायाधीश ऐजाज आसिफ ने खान और अन्य के खिलाफ नौ मई की हिंसा से जुड़े कम से कम 12 मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान, रॉयल आर्टिलरी बाजार पुलिस थाने के पुलिस प्रमुख ने अदालत को सूचित किया कि खान को सेना मुख्यालय पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह मामले में आरोपी हैं।

End of Feed