Pakistan Election Result 2024: जीत कर भी हार जाएंगे इमरान खान? नवाज शरीफ ने चल दिया बड़ा दांव!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 9, 2024, 05:49 PM IST

Pakistan Election Result 2024: नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज PML-N 23 सीटों पर जीत चुकी है और कई सीटों पर आगे है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज ने भी जीत का दावा किया है।

Pakistan Election Result 2024: पाकिस्तान में गुरुवार को हुए आम चुनाव में इमरान खान समर्थित उम्मीदवार जीतते दिख रहे हैं। अभी तक के परिणाम के अनुसार इमरान खान के उम्मीदवार 28 सीट जीत चुके हैं और दर्जनों पर आगे हैं। जबकि नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के हिस्से 23 सीट आई है। नवाज शरीफ की पार्टी भी कई सीटों पर आगे हैं। हालांकि अबतक पूरे नतीजे आ जाने चाहिए, लेकिन इसमें देरी हो रही है। चुनावी नतीजों में देरी के कारण कई सवाल उठ रहे हैं। नवाज शरीफ निर्दलीय के संपर्क में भी हैं।

pakistan election result (2)

पाकिस्तान चुनाव परिणाम में इमरान खान समर्थित उम्मीदवार आगे (फोटो- ImranKhanOfficial)

जेल में बैठकर इमरान ने कर दिया खेला

इस चुनाव में इमरान खान की पार्टी चुनावी मैदान में नहीं थी। इमरान खान और उनकी पार्टी के कई बड़े नेता जेल में हैं, कई मुकदमों में फंसे हैं। कई ने तो चुनाव से ही दूरी बना ली थी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैं और उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि उनकी पार्टी की चुनाव चिह्न ही फ्रिज हो रखा है। इस चुनाव में इमरान खान के उम्मीदवार कमाल कर रहे हैं। इमरान खान की पार्टी का दावा है कि वो 150 सीटों पर जीत प्रपत्र 45 के अनुसार जीत चुकी है।

End of Feed