OpenAI पर अपने खुलासे से चौंकाने वाले भारतीय मूल के सुचिर बालाजी की मौत, सैनफ्रांसिस्को के अपार्टमेंट में मृत मिले

Suchir Balaji dead: अपनी मौत से तीन महीने पहले बाजाली ने सार्वजनिक तौर पर दावा किया कि चैटजीपीटी को बनाने के दौरान OpenAI ने अमेरिकी कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया। ChatGPT एक एआई टूल है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। सुचिर के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने नवंबर 2020 से अगस्त 2024 तक OpenAI के लिए काम किया था।

Suchir Balaji : ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI के कामकाज पर सवाल उठाने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सुचिर बालाजी सैनफ्रांसिस्को स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले। पुलिस का कहना है कि सुचिर ने आत्महत्या की है। हालांकि, 26 साल के इस व्हिसलब्लोर की मौत किस वजह से हुई, इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। पुलिस का कहना है कि अपार्टमेंट में 'संदेह पैदा' करने वाली कोई चीज नहीं मिली। सुचिर ने ओपनएआई को लेकर दुनिया को सतर्क किया था

Suchir Balaji

सैनफ्रांसिस्को के अपार्टमेंट में मृत मिले सुचिर बालाजी।

ChatGPT पर उठाए थे सवाल

दरअसल, अपनी मौत से तीन महीने पहले बाजाली ने सार्वजनिक तौर पर दावा किया कि चैटजीपीटी को बनाने के दौरान OpenAI ने अमेरिकी कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया। ChatGPT एक एआई टूल है जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग कर रहे हैं। सुचिर के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने नवंबर 2020 से अगस्त 2024 तक OpenAI के लिए काम किया था। 2022 में लॉन्च होने के बाद से ही यह एआई कंपनी विवादों में है। कंटेंट को मौलिक रूप से तैयार करने वाले लेखक, प्रोग्रामर्स और पत्रकारों का आरोप है कि कंपनी अपने प्रोग्राम विकसित करने के लिए अनुचित एवं अवैध रूप से उनके कॉपीराइट कंटेंट का इस्तेमाल कर रही है। ऐसा करके वह खुद 150 अरब डॉलर की कंपनी बन गई है लेकिन उन्हें किसी तरह का भुगतान नहीं हो रहा है।

End of Feed