सनकी तानाशाह 'किम जोंग उन' ने फिर दागी ह्वासोंग-18 मिसाइल, 6648 किमी तक कर सकती है परमाणु हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 08:21 AM IST

North Korea tested a Hwasong-18 Missile: यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब क्षेत्र में अमेरिका के साथ उत्तर कोरिया के तनाव के बीच किम जोंग उन ने सेना को युद्ध अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। इससे पहले दो बार इस मिसाइल का परीक्षण किया जा चुका है।

North Korea tested a Hwasong-18 Missile: दुनिया इस समय दो यु्द्धों में उलझी हुई है। एक तरफ रूस-यूक्रेन के बीच जंग लड़ी जा रही है, तो दूसरी ओर इजराइल -हमास के मध्य संघर्ष छिड़ा हुआ है। इस बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हरकत ने फिर से दुनिया को डरा दिया है। बुधवार को उत्तर कोरिया ने अपनी ह्वासोंग-18 मिसाइल का एक बार फिर से परीक्षण किया। खास बात यह है कि यह मिसाइल 6648 किलोमीटर तक परमाणु हमला करने में सक्षम है।

Kim Jong Un

उत्तर कोरिया ह्वासोंग-18 मिसाइल का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया का यह मिसाइल परीक्षण अमेरिका और जापान जैसे देशों के लिए चेतावनी माना जा रहा है। दरअसल, यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब क्षेत्र में अमेरिका के साथ उत्तर कोरिया के तनाव के बीच किम जोंग उन ने सेना को युद्ध अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

End of Feed