'ईरान के पास नहीं होगा परमाणु हथियार...', होर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा; जल्द हो सकता है समझौता!

US Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरान के समक्ष परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज को खोलने, नौसैनिक नाकेबंदी हटाने से संबंधित शर्तें रखीं।

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में जारी तनाव जल्द ही समाप्त हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरान के समक्ष परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज को खोलने, नौसैनिक नाकेबंदी हटाने से संबंधित शर्तें रखीं। ट्रंप ने आगे दावा किया कि अमेरिका ईरान और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जमीन के भीतर दबी परमाणु सामग्रियों को नष्ट करने का काम करेगा।

Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ''ईरान को यह स्वीकार करना होगा कि उनके पास कभी भी परमाणु हथियार या बम नहीं होगा। होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोला जाना चाहिए और वहां दोनों दिशाओं में बिना किसी रोक-टोक और शुल्क के आवाजाही होनी चाहिए।

End of Feed