भारतीय मूल की निक्की हैली ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का किया ऐलान, 5 प्वाइंट्स में पूरी जानकारी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 15, 2023, 07:58 AM IST

US Presidential election 2024: रिपबल्किन नेता डोनाल्ड ट्रंप पहले ही चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। निक्की हेली के ऐलान के बाद रिपब्लिकन पार्टी में ही लड़ाई दिलचस्प होगी।

US Presidential election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 2024 में चुनाव होना है। चुनावी समर के लिए अब तैयारी भी शुरू हो चुकी है। इन सबके भारतीय मूल की निक्की हेली(nikki haley) ने ऐलान किया है कि वो 2024 में राष्ट्रपति चुनाव में ताल ठोकेंगी। इससे पहले उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के ही कुछ खास चेहरों का सामना करना होगा। रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump)अपनी उम्मीदवारी का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। यहां हम निक्की हेली के बारे में पांच बिंदुओं के जरिए बताएंगे कि वो कौन हैं।

nikki haley

निक्की हेली, भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता

कौन हैं निक्की हेली

  • निक्की हेली खुद को एक चेंजमेकर के रूप में स्थापित कर रही हैं, जो एक पार्टी और देश को फिर से मजबूत कर सकती हैं, उनका कहना है कि हाल के वर्षों में अपना रास्ता खो दिया है
  • पहले उन्होंने कहा था कि वो यदि ट्रंप दोबारा चुनावी मैदान में आते हैं तो वो चुनौती नहीं देंगी। लेकिन अपने रुख को बदलने से पहले तर्क दिया कि अमेरिका को एक अलग रास्ते की ओर देखने की जरूरत है।
  • राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रवेश करने से पहले उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के प्राथमिक चुनाव में जीत हासिल करनी होगी जो अगले साल जनवरी में शुरू होगी। राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होने वाला है।
  • 51 वर्षीय दक्षिण कैरोलिना के दो बार के गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के पूर्व राजदूत थे।
  • 39 साल की उम्र में हेली अमेरिका में सबसे कम उम्र की गवर्नर थीं, जब उन्होंने जनवरी 2011 में कार्यभार संभाला और दक्षिण कैरोलिना की पहली महिला गवर्नर के रूप में इतिहास रचा।

End of Feed