नेपाल ने भोटेकोशी बाढ़ को बताया 'हिमालयी सुनामी', मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार जताया; 1,250 से अधिक मौतें

Himalayan Tsunami Nepal: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ को 'हिमालयी सुनामी' करार दिया है। इस आपदा में 1,250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Nepal Bhote Koshi Flood: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने देश में भारी तबाही मचाने वाली बाढ़ को बृहस्पतिवार को 'हिमालयी सुनामी' करार दिया तथा इस मुश्किल घड़ी में समर्थन एवं एकजुटता के लिए पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार जताया। खनाल की यह टिप्पणी एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए गए साक्षात्कार के कुछ दिनों बाद सामने आईं। इस साक्षात्कार में उन्होंने चीन, अमेरिका और भारत को दुनिया में ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन करने वाले तीन सबसे बड़े देश बताया तथा कहा कि जोखिम का सामना कर रहे नेपाल जैसे देशों की भरपाई करने की उनकी 'ऐतिहासिक जिम्मेदारी' है।

नेपाल ने भोटेकोशी बाढ़ को बताया 'हिमालयी सुनामी', मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार जताया; 1,250 से अधिक मौतें

नेपाल ने भोटेकोशी बाढ़ को बताया 'हिमालयी सुनामी', मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार जताया; 1,250 से अधिक मौतें

खनाल ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार औद्योगिक देशों को नेपाल जैसे देश की भरपाई करनी चाहिए, जिसका कार्बन उत्सर्जन में योगदान न के बराबर है। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भी बुधवार को कहा था कि इस आपदा के जलवायु परिवर्तन से संबंध को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाना चाहिए।

End of Feed