क्या मारा गया हिजबुल्लाह का नया सरगना हाशिम सफीद्दीन? इजरायल ने बमबारी करके लेबनान को दहलाया

नसरल्लाह के चचेरे भाई सफीद्दीन को आमतौर पर हिजबुल्लाह में 'नंबर दो' माना जाता रहा है और उसके ईरानी शासन के साथ भी घनिष्ठ संबंध हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इजरायल ने हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए लेबनान पर हमले और तेज किए
  • जमीनी हमले के साथ ही बड़े पैमाने पर हवाई हमले भी किए जा रहे हैं
  • आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के नए सरगना हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया

Hashem Safieddine Targeted: इजरायल ने हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए लेबनान पर हमले और तेज कर दिए हैं। जमीनी हमले के साथ ही बड़े पैमाने पर हवाई हमले भी किए जा रहे हैं। अब निशाने पर हिजबुल्लाह के नए टॉप कमांडर हैं। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बेरूत में एक इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के नए सरगना हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया, जिसे ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। हाशिम को इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का उत्तराधिकारी माना जाता है।

Hashem Safieddin

हाशेम सफीद्दीन

नसरल्लाह का चचेरा भाई है हाशिम सफीद्दीन

हालांकि, इजरायली रक्षा बलों (IDF) या लेबनान में हिजबुल्लाह की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कयास लग रहे हैं कि क्या हाशिम भी नसरल्लाह की तरह हमले में मारा गया है। 2017 में अमेरिका द्वारा आतंकवादी घोषित हाशिम सफीद्दीन, हिजबुल्लाह के राजनीतिक मामलों में एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है और समूह की जिहाद परिषद का सदस्य है, जो इसके सैन्य अभियानों का प्रबंधन करता है। नसरल्लाह के चचेरे भाई सफीद्दीन को आमतौर पर हिजबुल्लाह में 'नंबर दो' माना जाता रहा है और उसके ईरानी शासन के साथ भी घनिष्ठ संबंध हैं।

End of Feed