Tsunami Alert: अर्जेंटीना और चिली में 7.4 तीव्रता का आया भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी

Argentina Earthquake: अर्जेटीना और चिली में शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 मापी गई। भूकंप के झटके लगने की वजह से लोग दहशत में आ गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया किचिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी तटों पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया।

Argentina Earthquake: अर्जेटीना और चिली में शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 मापी गई। भूकंप के झटके लगने की वजह से लोग दहशत में आ गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया किचिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी तटों पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। चिली के अधिकारियों ने देश के सुदूर दक्षिण में मैगलन जलडमरूमध्य (Strait of Magellan) के पूरे तटीय हिस्से के लिए निकासी अलर्ट जारी किया।

Earthquake

अर्जेंटीना में लगे भूकंप के झटके

सुनामी का अलर्ट जारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक, चिली की नेशनल डिजास्टर प्रिवेंशन और रिस्पांस सर्विस ने मैगलन के तटील क्षेत्र को सुनामी के जोखिम के चलते खाली कराने की अपील की है। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम मैगलन के पूरे तट को खाली करने की अपील करते हैं।''

End of Feed