बांग्लादेश में भीड़ ने हिंदुओं के घरों और दुकानों पर हमले किए, तारिक रहमान सरकार में हिंसा का नया दौर

Hindu Attcaked in Bangladesh: पुलिस का दावा है कि किसी तीसरे पक्ष ने बीती रात रकीब हसन नामक व्यक्ति की हत्या के मामले से पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

Hindu Attcaked in Bangladesh: बांग्लादेश में शनिवार को दो अलग-अलग हमलों में इस्लाम का कथित तौर पर अपमान करने के आरोप में एक मौलाना की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि हिंदुओं के स्वामित्व वाली दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। ढाका से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रंगपुर में एक मुस्लिम युवक की मौत के बाद, आक्रोशित भीड़ ने तड़के कई हिंदू घरों और व्यवसायों पर हमला कर दिया।

bangladesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर हमले (File photo)

रकीब हसन नामक व्यक्ति की हत्या

पुलिस का दावा है कि किसी तीसरे पक्ष ने बीती रात रकीब हसन नामक व्यक्ति की हत्या के मामले से पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। प्रोथोम आलो अखबार ने बताया कि दसपारा बाजार क्षेत्र में हिंदू समुदाय के सौ से अधिक सदस्य रहते हैं, जहां हसन की हत्या कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद मोमिन ने एक पुराने विवाद को लेकर की थी।

End of Feed