मेक्सिको में बड़ा हादसा: गिरजाघर की छत ढहने से तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 60 लोग घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 09:29 AM IST

Mexico Church Collapse: तमौलिपस राज्य की पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त करीब 100 लोग गिरजाघर में मौजूद थे। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 60 घायल लोगों में 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर है।

Mexico Church Collapse: उत्तरी मेक्सिको में बड़ा हादसा हो गया। यहां सामूहिक प्रार्थना के दौरान एक गिरजाघर की छत ढहने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 60 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने देर रात और सोमवार सुबह मलबे में लोगों की तलाश की, अब मलबे में लोगों के फंसे लोने की संभावना कम है।

Mexico Church Collapse

मेक्सिकों में चर्च की छत गिरी

अधिकारियों के मुताबिक गिरजाघर की छत ढहने से करीब 30 श्रद्धालुओं के मलबे में फंसे होने की आशंका थी। बचावकर्मियों ने छत के मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश की और अधिकारियों ने जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली। तमौलिपस राज्य की पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त करीब 100 लोग गिरजाघर में मौजूद थे।

End of Feed