598 ड्रोन और 31 मिसाइलों से रूस ने कीव पर किया भीषण हमला, बच्चों सहित 12 की मौत, 48 घायल

हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रूस बातचीत की मेज के बजाय बैलिस्टिक मिसाइलों को चुनता है। हम दुनिया के उन सभी लोगों से प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं जिन्होंने शांति का आह्वान किया है, लेकिन अब सैद्धांतिक रुख अपनाने के बजाय अक्सर चुप रहते हैं।

Russia Massive Attack On Kyiv: शांति वार्ता के प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर हमले का सिलसिला जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी पर रूस के ड्रोन और मिसाइलों के एक बड़े हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 48 घायल हो गए। इसमें शहर के बीचों-बीच एक दुर्लभ हमला भी शामिल है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों को में आ रही दिक्कतों के बीच, कीव पर यह पिछले कुछ हफ्तों में रूस का पहला बड़ा हमला है। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने देश भर में 598 ड्रोन, डिकॉय हथियार और विभिन्न प्रकार की 31 मिसाइलें दागीं, जिससे यह युद्ध के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक बन गया।

Kyiv attack

यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला (AP)

मृतकों में 2, 14 और 17 साल के तीन बच्चे शामिल

कीव के नगर प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मृतकों में 2, 14 और 17 साल के तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रूस बातचीत की मेज के बजाय बैलिस्टिक मिसाइलों को चुनता है। हम दुनिया के उन सभी लोगों से प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं जिन्होंने शांति का आह्वान किया है, लेकिन अब सैद्धांतिक रुख अपनाने के बजाय अक्सर चुप रहते हैं।

End of Feed