'भारत अहम सहयोगी और साझेदार, लेकिन रूस से अभी भी बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है', मार्को रुबियो का बयान

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। इस साल उनका यह दूसरा भारत दौरा है। इससे पहले वह मई में भारत आए थे। मई का उनका यह दौरा 23 से 26 मई तक था।

Marco Rubio India Visit: भारत दौरे से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका का अहम सहयोगी और साझेदार बताया है। भारत की ऊर्जा नीति और रूस से तेल खरीद को लेकर रुबियो ने कहा कि भारत ने स्वेच्छा से अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाई है, लेकिन रूस से अभी भी बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है। इसकी एक वजह यह है कि ऊर्जा आपूर्ति के दूसरे विकल्पों की ओर तुरंत रुख करना आसान नहीं है।

Marco Rubio

मार्को रुबियो का भारत दौरा अहम

मार्को रुबियो ने कहा, भारत ने स्वेच्छा से अपने ऊर्जा पोर्टफोलियो में विविधता लाई है। इसके बावजूद वह रूस से काफी मात्रा में तेल खरीद रहा है, क्योंकि दूसरे विकल्पों की ओर जाना मुश्किल है। भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी और साझेदार है।

End of Feed