स्पेन जाते समय नौका पलटने से 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की आशंका

Spain: प्रवासियों को लेकर स्पेन जा रही एक नाव मोरक्को के पास पलट गई। इसमें हादसे में 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों के डूबने की खबर है। वॉकिंग बॉर्डर्स की मुख्य कार्य अधिकारी हेलेना मालेनो ने ये जानकारी दी।

Pakistan: स्पेन जाने की कोशिश कर रहे 80 प्रवासियों को ले जा रही एक नौका मोरक्को के पास पलट गई, जिसमें 40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रवासी अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने कहा कि 50 से ज्यादा प्रवासियों के डूबने की आशंका है। मोरक्को के अधिकारियों ने एक दिन पहले एक नौका से 36 लोगों को बचाया था, जो दो जनवरी को मॉरिटेनिया से 86 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई थी। इन प्रवासियों में 66 पाकिस्तानी भी शामिल थे। वॉकिंग बॉर्डर्स की मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) हेलेना मालेनो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि डूबने वालों में से 44 पाकिस्तान के थे।

pakistan

नौका पलटने से 40 से अधिक पाकिस्तानी लोगों के डूबने की आशंका

खबर अपडेट की जा रही है...

End of Feed