म्यांमार-तजाकिस्तान में आए भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से निकले लोग, हिमाचल की धरती भी हिली

ए भूकंप से किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। यह 28 मार्च के भूकंप के बाद आए सैकड़ों झटकों में से सबसे शक्तिशाली था।

Earthquake in Myanmar: रविवार को भारत सहित तीन देशों में भूकंप के चार झटके आए। सबसे पहले मध्य म्यांमार के छोटे से शहर मीकटिला के निकट रविवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, तजाकिस्तान में भूकंप के दो झटके आए जिसने लोगों मेंं दहशत पैदा कर दी। इसके अलावा हिमाचल के मंडी में भी धरती हिली है।

Myanmar earthquke

म्यांमार में भूकंप के झटके (File photo)

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा कि म्यांमार में भूकंप ऐसे समय में आया है जब देश 28 मार्च को आए 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद राहत कार्य में जुटा है। नवीनतम भूकंप का केंद्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले और राजधानी नेपीता के बीच था, जहां पिछले माह आए भूकंप में भारी क्षति हुई थी और लोग हताहत हुए थे।

End of Feed