भारत में पिछले 10 वर्षों में लोकतंत्र को पहुंचाया गया बहुत नुकसान, अब फिर से पटरी पर लौट रहा, राहुल का मोदी-बीजेपी पर निशाना

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पिछले वर्षों में भारतीय लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया गया, अब वह फिर से पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे नुकसान पहुंचाया गया था।

Rahul Gandhi USA Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी दौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाना जारी रखा है। राहुल ने लोकतंत्र को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन अब लोकतंत्र फिर से पटरी पर लौट रहा है। राहुल ने मंगलवार को वाशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। राहुल ने कहा, मैं आपको यह बता सकता हूं कि पिछले वर्षों में भारतीय लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया गया, अब वह फिर से पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे नुकसान पहुंचाया गया था।

Rahul USA visit

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना

महाराष्ट्र में हमारी सरकार हमसे छीन ली गई

राहुल गांधी ने कहा, मैंने देखा है कि किस तरह महाराष्ट्र में हमारी सरकार हमसे छीन ली गई। मैंने ये सब खुद अपनी आंखों से देखा है। मैंने देखा है कि कैसे हमारे विधायकों को खरीद लिया गया और उन्हें फंसा दिया गया और वे अचानक भाजपा के विधायक बन गए। तो इस प्रकार भारतीय लोकतंत्र खतरे में रहा है, इसे बुरी तरह से कमजोर किया गया और अब वह फिर से पटरी पर लौट रहा है। मुझे भरोसा है कि यह फिर से मजबूत होगा। उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे में कहा, अगर आप चुनाव के नतीजों को देखें तो क्या यह आपको भारत में लोकतंत्र के लिहाज से अधिक आशान्वित करता है?

End of Feed