Aero India 2023: एयरो इंडिया को लेकर पाकिस्तान में मची है हलचल, जानिए क्या कह रहा यहां का मीडिया

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 15, 2023, 07:04 PM IST

आर्थिक तंगी से बेहाल पाकिस्तान को आईएमएफ की शर्तों के तहत अपना रक्षा बजट कम करना है। वहीं, एयरो इंडिया शो के माध्यम से भारत अपनी ताकत दुनिया को दिखा रहा है।

बेंगुलुरु के येलाहांका एयरफोर्स स्टेशन पर हो रहे एयरो इंडिया 2023 पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस शो की खासियत यह है कि इसमें 98 देश और 100 से ज्यादा विदेशी डिफेंस कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा 32 देशों के रक्षा मंत्री और 29 देशों के वायु सेना प्रमुख भी इसमें शिरकत कर रहे हैं।

Aero_India

बेंगलुरू में एयरो इंडिया 2023

पाकिस्तान में मची है हलचल

एयरो इंडिया के 14वें एडिशन को लेकर पाकिस्तान में भी हलचल मची हुई है। पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी प्रमुखता से जानकारी दी है और बताया है कि भारत किस तरह अपनी डिफेंस प्रणाली को लेकर आगे बढ़ रहा है। दरअसल, एयरो इंडिया शो पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। एक और जहां पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट में फंसा हुआ है और जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है, वहीं भारत बड़ी शान से अपनी रक्षा क्षमता का प्रदर्शन दुनिया के सामने कर रहा है।

End of Feed