कौन हैं सुनीता विलियम्स के माता-पिता, क्या करते हैं पति, जानिए पूरे परिवार के बारे में सबकुछ

सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या गुजरात के झूलासन से हैं। 1953 में गुजरात विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट साइंस पूरा करने के बाद, उन्होंने 1957 में एम.डी. की डिग्री हासिल की।

Sunita Williams Family: नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने तक रहने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौट आए। यह जोड़ी जून 2024 में महज 8 दिन के लिए ISS पर पहुंची थी। लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के चलते वापसी टलती चली गई। गड़बड़ी के कारण स्टारलाइनर खाली लौट आया, जिससे दोनों अंतरिक्ष यात्री ISS पर ही फंस गए। आइए जानते हैं सुनीता विलियम्स के परिवार के बारे में।

Sunita williams

सुनीता विलियम्स का परिवार

सुनीता विलियम्स का परिवार

सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या गुजरात के झूलासन से हैं। 1953 में गुजरात विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट साइंस पूरा करने के बाद, उन्होंने 1957 में एम.डी. की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने क्लीवलैंड, ओहियो में मेडिसिन में अपनी इंटर्नशिप और रेजीडेंसी पूरी की। 1964 में पंड्या केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी में एनाटॉमी विभाग में पोस्टडॉक्टरल फेलो के रूप में शामिल हुए और देश भर के विभिन्न अस्पतालों और शोध केंद्रों में काम किया।

End of Feed