Justin Trudeau Viral Video: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो तब असहज हो गए जब एक रेस्त्रां में उन्हें घेर कर कुछ लोग उन पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे। भीड़ इस दौरान उन पर नरसंहार का कथित तौर पर आरोप लगा रही थी और कह ही थी, "आपको शर्म करनी चाहिए...आपके हाथ खून से सने हैं।" हालांकि, वैंकूवर के रेस्त्रां से इस दौरान उन्हें पुलिस ने वहां से सही-सलामत निकाल लिया था।
हालांकि, इस दौरान वहां से ट्रूडो को सुरक्षित निकाल लिया गया था।
यह पूरा मामला बुधवार (15 नवंबर, 2023) का है, जहां रेस्त्रां में ट्रूडो खाना खाने पहुंचे थे। इसी बीच, उन्हें फिलीस्तीन समर्थित प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया और वे उन पर चिल्लाने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां पर इस दौरान 250 प्रदर्शनकारी थे, जो कि झंडे लहराते हुए इजरायल-हमास जंग में सीजफायर की मांग कर रहे थे।
पुलिस की ओर से बताया गया कि भीड़ काबू करने के लिए 100 से अधिक अफसरों को तैनात किया गया, जबकि पीएम को वहां सुरक्षित निकाल लिया गया था। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान एक अफसर पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।
वैसे, इससे पहले ट्रूडो को एक और रेस्त्रां (सेलिब्रिटी शेफ विक्रम विज के) में घेरते हुए नारेबाजी की गई थी। मामले से जुड़े वायरल वीडियो (स्थानीय मीडिया की ओर से) में दिखाया गया था कि कई प्रदर्शनकारी विज के रेस्त्रां में घुसकर चिल्लाने लगे थे। वे इस दौरान गाजा पट्टी में पीएम से सीजफायर की मांग पर अड़े थे।
