इजरायल ने बेरूत पर फिर बरसाए बम, पूरी रात हिज्बुल्लाह के ठिकाने को बनाया निशाना

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि नए हमले में हिजबुल्लाह के एक सदस्य को निशाना बनाया गया, जो इजरायल के खिलाफ हमलों में गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी हमास समूह की मदद कर रहा था।

Israel strikes southern Beirut- इजरायली सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिाकने पर फिर हवाई हमला किया है। सेना ने मंगलवार की सुबह बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक इमारत को निशाना बनाया। सेना ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के एक सदस्य को निशाना बनाया। यह हवाई हमला बिना किसी चेतावनी के किया गया। इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया था, जो नवंबर में इजरायली सेना और हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के बीच युद्ध समाप्त होने के बाद पहली बार अंजाम दिया गया था। इजरायली सेना ने तब दक्षिणी लेबनान से दो प्रोजेक्टाइल लॉन्च किए जाने के बाद हमले से पहले भीड़भाड़ वाले उपनगरों में लोगों को चेतावनी दी थी।

Israel attack

इजरायली सेना का हमला

हिजबुल्लाह के एक सदस्य को निशाना बनाया

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि नए हमले में हिजबुल्लाह के एक सदस्य को निशाना बनाया गया, जो इजरायल के खिलाफ हमलों में गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी हमास समूह की मदद कर रहा था। इसने कहा कि हमला इजरायल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट के निर्देशन में किया गया। हिजबुल्लाह ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई।

End of Feed