'आतंकी ढांचों पर होंगे और सटीक हमले...', इजरायल ने गाजा की ऊंची इमारतों को बनाया निशाना; 27 लोगों की मौत

Israeli Strike on Gaza: इजरायल ने शुक्रवार को गाजा शहर में एक ऊंची इमारत पर हमला किया, जबकि सेना ने क्षेत्र पर कब्जा करने के अपने अभियान को तेज कर दिया। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में अन्य स्थानों पर हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए।

Israeli Strike on Gaza: इजरायल ने शुक्रवार को गाजा शहर में एक ऊंची इमारत पर हमला किया, जबकि सेना ने क्षेत्र पर कब्जा करने के अपने अभियान को तेज कर दिया। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में अन्य स्थानों पर हमले में कम से कम 27 लोग मारे गए। सेना ने हमास चरमपंथियों पर शहर में अन्य ऊंची इमारतों का उपयोग निगरानी और योजनाबद्ध घात लगाने के लिए करने का आरोप लगाया और कहा कि वह आने वाले दिनों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर ‘‘सटीक, लक्षित हमले’’ करेगी।

Gaza

इजरायल ने गाजा की ऊंची इमारतों को बनाया निशाना (फोटो साभार: AP)

इजरायल ने हजारों रिजर्व सैनिकों को जुटाना शुरू कर दिया है तथा अपने आक्रमण को बढ़ाने की योजना के तहत निकासी की चेतावनियां दोहरा रहा है, जिससे घरेलू स्तर पर विरोध और विदेशों में निंदा हो रही है। फलस्तीनियों ने बताया कि शुक्रवार को हुए हमले में रिमल स्थित मुश्ताहा टावर को निशाना बनाया गया।

End of Feed