अगर शनिवार तक बंधकों को रिहा नहीं किया तो...नेतन्याहू ने हमास को चेताया, संघर्ष विराम पर मंडराया खतरा

हमास ने सोमवार को कहा कि इजरायल पर समझौते के तहत गाजा को पर्याप्त सहायता देने में विफल रहने का आरोप लगाने के बाद वह तीन और बंधकों की अगली रिहाई में देरी कर रहा है।

Israel Orders Beefed Up Troops Around Gaza: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेताया है कि अगर हमास ने शनिवार को बंधकों को मुक्त नहीं किया तो वह संघर्ष विराम से हट जाएंगे और गाजा में युद्ध फिर से शुरू कर देंगे। इसके साथ ही हमास द्वारा शनिवार को बंधक रिहाई को रोकने की धमकी के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा पट्टी और उसके आसपास सैनिकों को बढ़ाने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि नेतन्याहू ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि अगर हमास इस शनिवार को हमारे बंधकों को रिहा नहीं करता है तो वे हर स्थिति के लिए तैयार रहें। बता दें कि हमास ने अब तक 21 बंधकों को रिहा किया है।

Netanayahu

बेंजामिन नेतन्याहू

हमास के खतरे पर चर्चा

तैयारी की योजना नेतन्याहू द्वारा हमास के खतरे पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को अपने सुरक्षा मंत्रिमंडल के साथ चार घंटे की बैठक के बाद आई। हमास के रुख ने नाजुक युद्धविराम समझौते को खतरे में डाल दिया है। संघर्ष विराम के तहत, हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली की श्रृंखला में 21 बंधकों को रिहा कर दिया है। लेकिन उसने सोमवार को कहा कि इजरायल पर समझौते के तहत गाजा को पर्याप्त सहायता देने में विफल रहने का आरोप लगाने के बाद वह तीन और बंधकों की अगली रिहाई में देरी कर रहा है।

End of Feed