इजरायल के हमलों से दहला लेबनान, बच्चों और महिलाओं समेत 490 की मौत

Israel Lebanon War: लेबनान पर सोमवार को इजरायली हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 490 से अधिक लोग मारे गए लेबनानी अधिकारियों ने कहा कि यह 2006 के इजरायल-हिजबुल्ला युद्ध के बाद से सबसे घातक हमला है। इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के खिलाफ अपने व्यापक हवाई अभियान से पहले दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के निवासियों को खाली करने की चेतावनी दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला
  • हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला
  • 490 लोगों की मौत

Israel Lebanon War: लेबनान में हुए इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 490 हो गयी, जिनमें 24 बच्चे भी शामिल हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। यह हमला 2006 के इजरायल-हिजबुल्ला युद्ध के बाद सबसे घातक है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में 1240 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या 2020 में बेरूत के बंदरगाह पर हुए विनाशकारी विस्फोट के मृतकों से अधिक है। उस वक्त एक गोदाम में रखे गए सैकड़ों टन 'अमोनियम नाइट्रेट' में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 218 लोग मारे गए और 6,000 से अधिक घायल हो गए थे।

Israel Lebanon War

इजरायल के हमलों में 490 लोगों की मौत

सोशल मीडिया मंच एक्स पर इजराइल ने दी जानकारी

इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के खिलाफ दबाव बढ़ाते हुए लेबनान में 1100 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। वहीं, लेबनान ने दावा किया कि इन हमलों में 490 लोग मारे गए हैं। इजराइल की सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में तस्वीर जारी करते हुए घोषणा की कि सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी, तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय से अतिरिक्त हमलों को मंजूरी दे रहे हैं।

End of Feed