युद्धविराम के बावजूद इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, लड़ाकू विमानों ने की बमबारी

Israel Hamas War: क्या इजरायल का कहर फिर से फिलिस्तीनियों पर टूटने वाला है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि युद्धविराम के बावजूद इजराइल ने लेबनान पर हवाई हमले किए। जानकारी के अनुसार इजरायली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान के सैदा जिले में भी बमबारी की। आपको जरूरी बातें बताते हैं।

Israel launches Airstrikes on Lebanon: इजरायल ने रविवार को दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए। सशस्त्र लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के साथ महीनों के संघर्ष को समाप्त करने वाला युद्धविराम लागू होने पर भी यहूदी राष्ट्र ने यह कार्रवाई की है।

Israel launches Airstrikes on Lebanon

इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर हवाई हमले किए।

इजरायली लड़ाकू विमानों ने की एयर स्ट्राइक

लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एनएनए के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:00 बजे, इजरायली लड़ाकू विमानों ने नबातियेह प्रांत के एक गांव अंसार के बाहरी इलाके में हमला किया, कलेलेह और अल-समाइया कस्बों के बीच के क्षेत्र पर दो हवाई हमले किए गए, साथ ही तायर जिले के मारूब गांव के पास की घाटी पर भी एयर स्ट्राइक की गई।

End of Feed