Israel Hamas War: गाजा में अस्थायी युद्धविराम और बंधकों की रिहाई अब 24 को शुरू होने के आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2023, 11:55 PM IST

इजराइल और हमास के बीच गाजा में चार दिन के युद्ध विराम और हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के बदले में इजराइल की जेलों में बंद फलस्तीन के नागरिकों को रिहा कराने संबंधी समझौते में अंतिम वक्त में व्यवधान आ गया लगता है ।

इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की है कि यह समझौता शुक्रवार से पहले प्रभावी नहीं होगा। मूल रूप से बृहस्पतिवार को इसके लागू होने की घोषणा की गई थी। इस कूटनीतिक सफलता से गाजा में 23 लाख फलस्तीनियों के लिए कुछ राहत दिखाई दे रही है, जिन्होंने हफ्तों तक इजरायली बमबारी को सहन किया है, साथ ही इजरायल में उन परिवारों के लिए राहत भरी खबर है जो 7 अक्टूबर के हमास के हमले के दौरान बंदी बनाए गए अपने प्रियजनों के भाग्य को लेकर भयभीत हैं।

Israel-Hamas War Update

इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की है कि यह समझौता शुक्रवार से पहले प्रभावी नहीं होगा

इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाची हानेग्बी ने बुधवार देर रात फैसला लागू होने में देरी की घोषणा की, लेकिन कारण नहीं बताया। हमास के साथ मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाने वाले कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी के अनुसार संघर्ष विराम और बंधकों तथा कैदियों की अदला-बदली के लिए उचित स्थितियां बनाने के लिहाज से वार्ताकार काम कर रहे हैं।

End of Feed