Israel to deploy 60,000 reservists for Gaza City offensive: गाजा सिटी को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने के लिए इजरायल ने उस पर अंतिम चढ़ाई करने की तैयारी कर ली है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल की सेना ने कहा है कि पूरे गाजा शहर पर कब्जा करने और उसे अपने नियंत्रण में लेने के लिए वह जमीनी कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। इसके लिए वह अपने करीब 60 हजार रिजर्व सैनिकों को मोर्चे पर लगाने जा रहा है।
गाजा सिटी पर पूरी तरह से नियंत्रण चाहता है इजरायल। तस्वीर-AP
सितंबर महीने में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे सैनिक
रिपोर्ट में सेना के एक अधिकारी ने कहा कि ये रिजर्व सैनिक सितंबर महीने में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे लेकिन जमीनी कार्रवाई एवं हमले में एक्टिव ड्यूटी वाले सैनिक हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि योजना की तैयारियों के हिस्से के रूप में सैनिक पहले से ही जैतून और जबालिया इलाकों में अभियान चला रहे हैं। इस योजना को रक्षा मंत्री कैट्ज़ ने मंगलवार को मंजूरी दी और इसे इस हफ्ते बाद में सुरक्षा कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
दक्षिणी गाजा में शरण लेने की उम्मीद
गाजी सिटी के सैकड़ों हजारों फलस्तीनियों को निकालकर दक्षिणी गाजा में शरण स्थलों की ओर जाने का आदेश दिए जाने की उम्मीद है। इस योजना की निंदा भी हो रही है। संयुक्त राष्ट्र और गैर-सरकारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि एक और हमला और बड़े पैमाने पर होता है तो यह भयानक मानवीय प्रभाव डालेगा।
हमास के कब्जे में अभी भी 50 बंधक
पिछले महीने हमास के साथ युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर अप्रत्यक्ष बातचीत टूटने के बाद इजरायल सरकार ने पूरे गाजा पट्टी पर कब्जा करने का इरादा घोषित किया था। क्षेत्रीय मध्यस्थ हमले से पहले एक समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने 60 दिन के युद्धविराम और गाजा में अभी भी मौजूद करीब 50 बंधकों में से आधे की रिहाई के लिए नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसे हमास ने सोमवार को स्वीकार कर लिया।
बंधकों में से केवल 20 ही जीवित!
इस प्रस्ताव पर इजरायल ने अभी तक औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इजरायली अधिकारियों ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि वे अब आंशिक समझौता स्वीकार नहीं करेंगे और सभी बंधकों की रिहाई वाला एक व्यापक समझौता ही मानेंगे। माना जाता है कि बंधकों में से केवल 20 ही जीवित हैं। इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने एक बयान में कहा कि बुधवार को 60,000 रिज़र्व सैनिकों को बुलाने के आदेश जारी किए गए हैं, जो 'ऑपरेशन गिडियोन चैरिएट' के अगले चरण की तैयारियों का हिस्सा हैं।
