इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच जंग बढ़ती जा रही है। इजराइल ने सोमवार को लेबनान पर बड़ा हमला बोला है। इजराइली वायुसेना ने हिज्बुल्लाह के 1100 ठिकानों को अपना निशाना बनाया है। जिसमें 274 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। लेबनान में हमलों में 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इजराइल ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बोला हमला
ये भी पढ़ें- इजराइल पर हिज्बुल्लाह ने कर दी रॉकेटों की बारिश, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग; दोतरफा फंसे बेंजामिन नेतन्याहू
हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी
इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के खिलाफ दबाव बढ़ाते हुए लेबनान में 1100 ठिकानों पर हमला किया है। वहीं, लेबनान ने दावा किया कि इन हमलों में 274 लोग मारे गए हैं। इजराइल की सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तस्वीर जारी करते हुए घोषणा की कि सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी, तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय से अतिरिक्त हमलों को मंजूरी दे रहे हैं।
सबसे घातक हवाई हमलों में से एक
हिजबुल्ला के खिलाफ पिछले एक साल से चल रही लड़ाई में यह सबसे घातक हवाई हमलों में से एक है। हलेवी और दूसरे इजराइली नेताओं ने आने वाले दिनों में हिजबुल्ला के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है। इजराइल ने दावा किया कि हिजबुल्ला ने वहां हथियार जमा कर रखे हैं और उसने भयावह हमलों की चेतावनी दी है।
इजराइल पर भी पलटवार
जब इजराइल हमले कर रहा था, तब इजराइली अधिकारियों ने उत्तरी इजराइल में हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना दी, जिसमें लेबनान की ओर से रॉकेट हमला किए जाने की चेतावनी दी गई थी। इजराइल ने सोमवार को दक्षिण लेबनान के निवासियों से अपील की थी कि वे अपने घरों को खाली करके चले जाएं।
