Israel Gaza Updates: गाजा पर जमीनी हमले के लिए तैयार इजराइल...बाइडन ने पुतिन-हमास को बताया एक जैसा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 20, 2023, 11:22 AM IST

बाइडन ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय आक्रामकता जारी रहती है, तो संघर्ष और अराजकता दुनिया के अन्य देशों में भी फैलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हमास और पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनमें एक बात समान है।

Israel Gaza War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इजराइल और यूक्रेन का अपने-अपने युद्धों में विजयी होना अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम है। इजराइल और यूक्रेन को अरबों अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता मुहैया कराए जाने का अमेरिकी संसद से अनुरोध करने की तैयारी कर रहे बाइडन ने गुरुवार रात अमेरिका के राष्ट्रपति के औपचारिक कार्यस्थल ओवल कार्यालय से देश के नाम संबोधन के दौरान दोनों देशों को दी जा रही अमेरिकी मदद को जायज ठहराया। बाइडन ने साथ ही कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश भारत-पश्चिम एशिया आर्थिक गलियारे जैसी नई परियोजनाओं के जरिए पश्चिम एशिया के देशों के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं।

बाइडन बोले, पुतिन और हमास से खतरा

बाइडन ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय आक्रामकता जारी रहती है, तो संघर्ष और अराजकता दुनिया के अन्य देशों में भी फैलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हमास और पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनमें एक बात समान है। वे दोनों ही पड़ोसी देशों में लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले साल करीब 100 अरब अमेरिकी डॉलर की मदद मुहैया कराने के लिए संसद से तत्काल अनुरोध करेंगे। इस प्रस्ताव को शुक्रवार को सार्वजनिक किया जाएगा, जिसमें यूक्रेन, इजराइल, ताइवान, मानवीय मदद और सीमा प्रबंधन के लिए धन का प्रावधान होगा।

End of Feed