इजराइल पर बड़े आतंकी हमले की साजिश हुई नाकाम, हवाई हमले में ढेर हुए 3 आतंकवादी

इजराइल ने हमास के तीन आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार, ये तीनों आतंकवादी इजराइल में बड़ा आतंकी हमला प्लान कर रहे थे। इजराइल की वायुसेना ने एक हवाई हमले में इन आतंकियों को मार गिराया है।

Terror Attacks: इजराइल रक्षा बल (IDF) और शिन बेट (इजराइल की आतंकवाद विरोधी जनरल सुरक्षा सेवा) ने एक साथ काम करते हुए आतंकवादी संगठन हमास के तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार, ये आतंकी इजराइल पर आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहे थे। मंगलवार की सुबह शिन बेट की खुफिया जानकारी के तहत काम कर रहे इजरायली वायुसेना के विमानों ने उत्तरी सामरिया के इलाके में आतंकवादियों को ले जा रहे वाहनों पर हवाई हमला किया, जिसमें आतंकवादी मारे गए। आईडीएफ ने इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी कि तीनों कहां मारे गए या वे कौन थे।

Israe Hamas War

इजराइल के हवाई हमले में हमास के तीन आतंकी ढेर

हमास के कई ठिकानों पर इजराइल ने किया था हमला

इससे पहले, इजरायल की सेना ने शनिवार को कहा था कि उसके लड़ाकू विमानों ने लेबनान के साथ सीरिया की सीमा पर हिजबुल्ला के हथियार तस्करी स्थलों पर हमले किये थे। ये हमले ऐसे समय किये गए थे जब कई दिनों से इजरायल और हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम लागू है। इसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच महीनों से चल रही लड़ाई रुकी थी, लेकिन छिटपुट गोलीबारी अभी भी जारी है। इजरायल की सेना ने बताया था कि उसने युद्ध विराम लागू होने के बाद उन स्थलों पर हमला किया था जिनका इस्तेमाल सीरिया से लेबनान तक हथियारों की तस्करी के लिए किया गया था, क्योंकि यह युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन है।

End of Feed