इस्लामिक पड़ोसी देश की तरफ से दागे गए 6 रॉकेट, इजरायल ने तोपों से दिया जवाब, बढ़ेगी जंग?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 9, 2023, 10:20 AM IST

शांति की अपील के बावजूद दक्षिणी सीरिया की तरफर से इजराइल के रिहासयी इलाकों पर 6 रॉकेट दागे गए। इसके जवाब में इजराइल ने अपने इस्लामी पड़ोसी देश पर तोप से हमले किए।

तेल अवीव: दक्षिणी सीरिया से इजरायल के रिहायसी इलाके पर 6 रॉकेट दागे गए। इसके जवाब में इजरायल ने अपने इस इस्लामी पड़ोसी देश पर तोप से हमले किए। द टाइम्स ऑफ इजराइल ने इजरायल डिफेंस के हवाले से बताया। इजराइल डिफेंस फोर्स ने हमलों के बारे में अभी डिटेल नहीं दिया। इससे पहले, इजराइल डिफेंस फोर्स ने कहा कि गोलन हाइट्स में इजराइली कस्बों में दक्षिणी सीरिया से 3 और रॉकेट दागे गए थे। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक गोलान में सीरिया से तीन रॉकेट दागे जाने के कुछ घंटे बाद ये हमले हुए।

Southern Syria, Rocket attack, Syria attack, Israel attack

इजराइल ने सीरिया पर किए जवाबी हमले

जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात को ध्यान जेरूसलम के पुराने शहर पर केंद्रित हो गया क्योंकि सुरक्षा बलों को डर था कि रविवार को और अशांति फैल सकती है जब यहूदी श्रद्धालुओं को फसह पर होने वाले परिस्टली ब्लेसिंग के लिए पश्चिमी दीवार की ओर बढ़ने की उम्मीद है। यहूदी आगंतुकों के टेंपल माउंट पर चढ़ने की भी उम्मीद है, जिसे मुस्लिम अल-हरम अल-शरीफ के नाम से जानते हैं। पूरे शहर में अतिरिक्त 2,300 पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

End of Feed