'भारी पछतावा होगा'...समुद्र में जहाज को डुबोने पर भड़के ईरान की अमेरिका को चेतावनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2026, 01:05 PM IST

बता दें कि श्रीलंकाई सरकार ने कहा कि द्वीप की क्षेत्रीय जल सीमा के ठीक बाहर एक ईरानी सैन्य जहाज के डूबने के बाद उसने कई शव बरामद किए और 32 घायल नाविकों को बचाया। देश के उप विदेश मंत्री ने स्थानीय टेलीविजन को बताया कि इस हमले में कम से कम 80 लोग मारे गए।

Iran-US War: श्रीलंका के तट पर अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा एक ईरानी फ्रिगेट IRIS Dena को डुबोए जाने के बाद ईरान भड़क उठा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका को अपने द्वारा स्थापित मिसाल पर भारी पछतावा होगा। अराघची की यह टिप्पणी हिंद महासागर में आईआरआईएस डेना के डूबने की घटना पर ईरानी सरकार की ओर से पहली बार स्वीकारोक्ति है। बता दें कि फ्रिगेट पर अमेरिका के हमले में करीब 80 नाविकों की मौत हुई है और कई लापता हैं।

Iran ship attacked

अमेरिका ने ईरान का जहाज डुबोया

अराघची बोले- अमेरिका को पछताना होगा

अराघची ने X पर टिप्पणी करते हुए कहा, अमेरिका ने ईरान के तटों से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। उन्होंने लिखा, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे भारतीय नौसेना के अतिथि फ्रिगेट डेना पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। मेरी बात याद रखना: अमेरिका को अपने द्वारा स्थापित मिसाल पर भारी पछतावा होगा।

End of Feed