अमेरिका को रोकने की कोशिश में जुटा ईरान, ओपेक सदस्यों से ईरानी राष्ट्रपति की अपील; 'हमें एक होना होगा'

Iranian President appeals to OPEC Members: ओपेक सदस्यों से ईरानी राष्ट्रपति ने अपील करते हुए ये कहा है कि अमेरिका को रोकना है तो एक होना होगा। राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान,पेजेशकियन ने ओपेक सदस्यों की एक आम भाषा, दृष्टिकोण और नीति पर पहुंचने के महत्व पर जोर दिया।

World News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के सदस्यों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर सभी सदस्य एकजुटता से काम करते हैं तो अमेरिका उनमें से किसी पर भी प्रतिबंध नहीं लगा पाएगा। तेहरान में ओपेक के महासचिव हैथम अल घैस के साथ बैठक के दौरान पेजेशकियन ने कहा, "ओपेक के सदस्यों को इस तरह से काम करना चाहिए कि उससे से किसी अन्य सदस्य को नुकसान न पहुंचे।"

Iranian President appeals to OPEC Members

अमेरिका को रोकने के लिए ईरानी राष्ट्रपति की ओपेक सदस्यों से अपील।

अमेरिका को रोकने के लिए ईरानी राष्ट्रपति की ओपेक सदस्यों से अपील

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, "मेरा मानना है कि अगर ओपेक के सदस्य एकजुट होकर और लगातार काम करते हैं, तो अमेरिका उनमें से किसी पर प्रतिबंध नहीं लगा पाएगा और न ही उन पर दबाव डाल पाएगा।" राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान,पेजेशकियन ने ओपेक सदस्यों की एक आम भाषा, दृष्टिकोण और नीति पर पहुंचने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को राजनीतिकरण से दूर रखने की भी बात कही।

End of Feed